फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में घायल पति की मदद को महिला ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ गांव निवासी एक युवक 22 महीने पहले कमाने के लिए सऊदी अरब गया था। वहां वह एक सेठ के यहां टैक्सी चालक की नौकरी कर रहा था। युवक दो महीने ही नौकरी करने पाया था कि एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह वहीं पर किसी अस्पताल में भर्ती है। वहां पर उसका सेठ उसका ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा रहा है और न ही देश लौटने दे रहा है। इतना ही नहीं उसका बकाया वेतन भी नहीं दे रहा है। घायल पति के सही इलाज के लिए उसकी पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है। वह 20 महीने से पति के वापस देश लौटने का इंतजार कर रही है। महिला ने विदेश मंत्री को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चकउथ गांव निवासी 28 वर्षीय इरफान अब से 22 महीने पहले सऊदी अरब गया था। इसके पहले भी वह कई बार सऊदी जा चुका था। इस बार सऊदी पहुंचने पर उसने एक सेठ के यहां टैक्सी चालक की नौकरी किया। दो ही महीने नौकरी कर पाया था कि एक सड़क दुर्घटना में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वहीं पर एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लेकिन वहां पर उसका अच्छी तरह से इलाज नहीं हो रहा है। इरफान की बीबी तवस्सुम का कहना है कि उसके पति को अस्पताल में भर पेट भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। उसका सेठ उसके इलाज का खर्च भी नहीं दे रहा है और न ही उसके पति का बकाया वेतन ही दे रहा है औ न ही उसे देश लौटने दे रहा है। तवस्सुुम ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को प्रार्थनापत्र भेजकर पति की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें