मधुबन।थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बखरिया में कुछ शरारती तत्वों ने खेत मे से मटर उखाड़ने से मना करने को लेकर एक ब्यक्ति के दरवाजे पर शनिवार की देर रात ईंट पत्थर चलाये।हालांकि इसमें किसी को चोट नही आई लेकिन शरारती तत्वों की इस करतूत से पूरा परिवार सहमा हुआ है।सूचना पाकर 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक वह भाग गए।इस सम्बंध में अभी कोई तहरीर नही पड़ी है।बताते है कि बखरिया निवासी एक ब्यक्ति मटर बो रखे है।जिसमे से गांव के ही कुछ शरारती तत्वो ने रविवार की देर शाम होरहा फूंकने के लिए उखाड़ लिया था।जब इस बात की जानकारी हुई तो खेत मालिक ने गाली आदि दे दी।जिसके बाद शरारती तत्वों ने उनके दरवाजे पर जाकर जमकर गाली गलौज की।