फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने में नाकाम हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। प्रदेश में ग्राम सभाओं की भूमि तालाब पोखरा चारागाह एवं कब्रिस्तान पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आयुक्त एव सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सरकारी जमीनों के साथ ही भीटा, पोखरा, खलिहान आदि की जमीनों पर अतिक्रमण बना हुआ है। आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गत 23 नवंबर 2015 को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि जिन प्रकरणों में 122 बी की कार्यवाही की गई है उनका यथा शीघ्र निस्तारण कराया जाए। ऐसे व्यक्ति जो आवास एव पट्टा हेतु पात्र है और उनका कब्जा है ऐसे लोगों के पटटे को नियमित कर दिया जाए। यही नहीं बीते 10 नवंबर को दिए गए आदेश में कहा गया है कि समस्त जिलाधिकारी अपने नियंत्रणाधीन जनपदों में ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि पर से अवैध कब्जे को हटाने की त्वरित कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराये । कृत कार्यवाही की सूचना भी शीर्ष प्राथमिकता पर राजस्व परिषद को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश जारी किया गया है। तहसील के कई गांवों में इस निर्देश का पालन नहीं हो पा रहा है और आज भी लोग अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे है। मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर , काझाखुर्द, तेंदुली, नगरीपार , सोनैसा, तुलसीपुर कुड़वा आदि समेत दर्जनो गांवों में अतिक्रमण और अवैध कब्जा की शिकायत है लेकिन सार्वजनिक जमीनों पर से आज भी अवैध कब्जा हटाने में प्रशासन असफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें