फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के रसूलपुर जगदेव गांव में 24 अक्टूबर को दो पक्षों में हुई मारपीट में कामता यादव (75) की मौत के मामले में तीन आरोपियों को स्थानीय बस स्टेशन के पास से गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कन्हैया यादव,शिवदान यादव और पंकज यादव हैं। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि 23 अक्टूबर को रास्ते व सहन की जमीन के विवाद को लेकर गांव के रामबदन यादव और दयाशंकर यादव के परिवार में जम कर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए थे। इनमें इलाज के दौरान दयाशंकर यादव के पिता कामता यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें