फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के खालिसपुर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के विरोध में रतनपुरा ब्लाक इकाई के ग्राम प्रधान संगठन ने विरोध किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच जांच कराए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान संगठन के रतनपुरा ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में लिखा है कि खालिसपुर ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमशंकर सिंह यादव पिछले दिनों खुरहट में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद उनकी पत्नी ने खालिसपुर के ग्राम प्रधान राजेंद्र राजभर के विरुद्ध उक्त दुर्घटना को हमला से जोड़कर प्राथमिकी दर्ज करा दी। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी का रोजाना छठियांव से रतनपुरा आना जाना होता है और उनका ग्राम प्रधान से कोई विवाद भी नहीं है। इनका अभी संयुक्त खाता भी नहीं खुला है। ग्राम प्रधान संघ ने कहा है कि इन सभी तथ्यों की भी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें