मधुबन। पुलिस ने सोमवार की चार चोरों को असलहे के साथ काठतरांव गांव से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी की योजना बना रहे थे। उनके पास से दो तमंचा के साथ दस शीशी शराब, सबरी के अलावा 4240 रुपया नगद बरामद किया। पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए चोर ने स्वीकारा का कि वे मधुबन थाना क्षेत्र के साथ-साथ जिले के अन्य कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुकें हैं। पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस के इस गुड वर्क का खुलासा मंगलवार को सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने थाने में प्रेसवार्ता करके किया। बोली पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर बीते सोमवार की रात काठतरांव गांव में घेराबंदी कर इन बदमाशों को पकड़ा। पकड़े चोरों में कन्हैया राम ,जगदीश उर्फ गुड्डू बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव के और अवधेश वर्मा नगरा थाने के करसी गांव का निवासी हैं। चौथा आरोपी जंगबहादुर बलिया के उभाव थाने के सिसौंड़ गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान चोरों ने स्वीकारा कि बीते 29 जुलाई की रात नेमडाड़ गांव निवासी पवन जायसवाल के लाइसेंसी दूकान का ताला तोड़कर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में चोर 56 हजार रुपया के साथ दो पेटी शराब चुराकर ले गए थे। इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन चोरों ने घटना को आंजाम दिया है। इसमें अप्रैल और मई माह के बीच तीन घटना को अंजाम दिया था।
इसके अलावा इस गैंग ने बलिया के रसड़ा, नगरा और उभांव थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से दो असलहों के साथ चार कारतूस और चोरी में प्रयोग किए जाने वाले सब्बल आदि बरामद किया।