सरसेना । चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही पिता-पुत्र पर छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने गांव के ही रहने वाले ऋषिकेश और उसके पिता शिवचचंद पर आरोप लगाया है कि वह किसी काम से वापस अपने घर लौट रही थी जब वह ऋषिकेश के घर के सामने पहुंची तो उसे देखकर वह छींटाकशी करते हुए छेड़खानी करने लगा। वह विरोध कर ही रही थी कि ऋषिकेश का पिता शिवचंद भी वहां पर आ गया, दोनों ने मिल कर उसे लात घूंसों से मारा पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए तथा गले में पड़े मंगलसूत्र को छीन लिये । पुलिस ने महिला द्वारा दी गयी तहरीर को दर्ज कर पुत्र ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी शिवचंद की तलाश कर रही है।