सूरजपुर के देवारा में अवैध शराब को लेकर छापेमारी करती पुलिस।
- फोटो : mau
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह के एवं क्षेत्राधिकारी नंदलाल के दिशा निर्देशन पर कचिया शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर चौकी प्रभारी सुभाष चन्द, जय सिंह, राहुल यादव रूप के कमल के नेतृत्व में पुलिस बल ने सूरजपुर के उत्तर नदी के देवरांचल क्षेत्र में रशराब भट्ठियों पर छापा मारा।
पुलिस ने शराब भटिठयों को नष्ट कर आग के हवाले कर दिया। इस मुहिम में पुलिस ने 14000 लीटर कच्ची लहन नष्ट कर दिया। शराब भठ्ठी से निर्मित कच्ची शराब 50-50 लीटर के 5 जरकीन 250 लीटर, एवं 30-30 लीटर के 5 ब्लैडर में 150 लीटर सहित कुल 400 लीटर कच्ची शराब पुलिस ने बरामद किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ दिनों से मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि देवारा अंचल में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां फिर से चलनी प्रारंभ हो गई हैं
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शराब भट्ठियों पर धावा बोल कर कच्ची शराब भठ्ठी तहस नहस कर दिया। दोहरीघाट थाना प्रभारी नीरज पाठक बताया कि अवैध शराब भट्ठी के मालिकों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही अवैध शराब भठ्ठी मालिकों एवं कचिया शराब कारोबार में लिप्त सभी लोगों को को पकड़ लिया जायेगा।