घोसी कोतवाली के मानिकपुर असना गांव स्थित अलमदीना गारमेंट्स की दुकान के चैनल और शटर का ताला सोमवार की रात में तोड़ कर चोर एक लाख से अधिक के रेडीमेट कपड़े चुरा ले गए।घटना की जानकारी सुबह दुकानदार को उस समश्य हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने 100 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ कोतवाली में तहरीर दिया है। घोसी कोतवाली के चकमुसय्यद कदियापुर निवासी इसराफिल अहमद की घोसी नगर से सटे मानिकपुर असना गांव में अलमदीना गारमेंट्स की दुकान है।रविवार की शाम को दुकान को बंद कर घर चले गए।सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो पाया कि चोरों ने दुकान के मुख्य शटर के बगल में लगे चैनल गेट के ताले को तोड़ कर अन्दर प्रवेश कर सबसे अंतिम शटर को तोड़ कर अंदर रखे लगभग एक लाख रुपयों के जींस,पैंट,टी शर्ट,स्पोर्ट्स शर्ट, आदि रेडीमेट वस्त्र और पांच हजार रुपये नगद चुरा ले गये।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में जब इसराफिल ने देखा तो पाया कि दो चोरों ने चोरी सोमवार को भोर में 2.28बजे से 4.05बजे के बीच की। दोनों चोरों ने अपने चेहरों को गमछों से ढक रखा था।इस संबंध में सीओ नंदलाल का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
लेखन और संपादन- सुभाष यादव