चिरैयाकोट। रोडवेज स्थित अंडा की दुकान का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात चोरों ने 30 हजार नकदी के साथ ही छह पेटी अंडा लेकर फरार हो गए। मानपुर मुहल्ला निवासी हेसामुद्दीन मलिक पुत्र स्व. सदरूद्दीन मलिक की अंडे की थोक दुकान है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और एक पेटी में रखे गए 30 हजार रुपयों के सिक्के और 6 पेटी अंडे चुरा ले गए । चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह दुकान पर आने पर हुई। पीड़ित दुकानदार ने व्यापारियो के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। बता दें कि अभी 16 जुलाई 2018 को इसी दुकान मालिक के मकान में लगे खिड़की की ग्रिल काट कर अंदर रखे लाखों रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये नगद चुरा ले गए थे। क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।