मऊ। जनपद के थाना पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से शांतिभंग की आशंका में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। चिरैयाकोट पुलिस द्वारा नरसिंह, सुरेंद्र पुत्र रामधनी, दक्षिणटोला पुलिस ने परवेज अहमद पुत्र मुख्तार, निसार अहमद पुत्र अहमद उल्लाह तथा थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा आनंद पुत्र हरिदल, विपिन पुत्र राजेंद्र को पकड़ा। वहीं कोपागंज पुलिस द्वारा संजय गुप्ता पुत्र स्व. तुफानी, लाला पुत्र प्रभुनाथ, मुहम्मदाबाद पुलिस ने जितेंद्र पुत्र स्व. विक्रम, हरीवंश, जगरनाथ पुत्र सोहबत तथा प्रदुम पुत्र दारा, अंगद पुत्र मुन्ना तथा मधुबन पुलिस ने शैलेंद्र पुत्र विरेंद्र, विश्वनाथ पुत्र जंगबहादुर, शैलेंद्र पुत्र रामजनम को शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा।