चिरैयाकोट(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम चकसहजा गांव निवासी रामराज राम (55 ) पुत्र स्व.भागवत राम की मौत आजमगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शाम सात बजे हो गई। रामराज राम अपने घर से आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज के सोहवल बाजार शनिवार के दिन एक बजे खेतों की सिंचाई के लिए डीजल लाने के लिए साइकिल से जा रहा था। वह सोहवल बाजार के निकट पहुंचा ही था कि मुहम्मदाबाद की ओर से जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने आजमगढ़ स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहानागंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।