फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे, बहू और पोतियों को याद कर फफक जा रही बूढ़ी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में बुधवार को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी लक्ष्मीशंकर का पता पुलिस तीसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं लगा सकी। उफनती घाघरा में गोताखार उसकी तलाश करते रहे। उधर, पुलिस ने मामले को लेकर लक्ष्मीशंकर के घर पर अपना ताला लगा दिया है। जिसके चलते उसके परिजन दूसरे के घर टिके हैं। वहीं, लक्ष्मीशंकर की बूढ़ी मां चंद्रावती बेटे, बहू और पोतियों को याद कर फफक पड़ रही। ऐसे में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य भी दहाड़े मारक रोने लग रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मीशंकर मौर्य ने बुधवार की शाम पत्नी डिम्पल का गला घोंटने के बाद दो पुत्रियों को पानी भरे बाथ टब में डूबो कर हत्या कर दी थी। साथ ही फोन करके डायल 100 को इस बात की सूचना दी और तुर्तीपार स्थित घाघरा पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के तीन दिन बीच चुकें है, लेकिन लोगों के जुबान पर घटना की चर्चा हो रही है। गांव निवासी विपिन यादव, अनिल वर्मा और पवन पांडेय ने बताया कि लक्ष्मीशंकर अपनी पत्नी और बच्चियों से बहुत प्यार करता था। न जाने उसने यह कदम क्यों उठाया। दूसरी तरफ गांव में तीसरे दिन भी सन्नाटा छाया रहा। कोलकाता से मां चंद्रावती और परिवार के सदस्यों के साथ गांव पहुंचे हैं। वहीं, पत्नी और बेटियों की हत्या कर नदी में छलांग लगाने वाले लक्ष्मीशंकर मार्य का पता घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें