मऊ। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हरपुर चट्टी से कंप्यूटर के दुकानदार को दबोचा। पकड़ा गया दुकानदार अनिल चौरसिया पुत्र रमाकांत चौरसिया पर अश्लील फिल्म अपलोड करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दुकान से अश्लील फिल्म लोडेड चिप मिलने पर उसके कंप्यूटर सेट सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण को कब्जे में लयिा गया। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओ में चालान किया।