हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गड़वा मोड़ के पास सोमवार की देर शाम लगभग पौने आठ बजे एक युवक घायलावस्था में बेहोशी ही हालत में मिला। उसकी पीठ पर एक बैग था। बैग में मिली किताब पर लिखे गए नाम कके अधार पर उसकी पहचान हुई। घायल युवक के कान से खून बह रहा था। युवक शुभम सिंह (18) पुत्र राजू सिंह हलधरपुर थाने के ही बिलौंवा गांव का रहने वाला है। घटना स्थल से उसका घर लगभग दस किलोमीटर दूर है। यह किन परिस्थितियों में यहां गिरकर घायल हो गया। इसकी जानकारी नहीं हो पाई। लोगों ने उसे जिला अस्पलात भेजवाया।