फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाने के सुग्गीचौरी रोड निवासी एक युवक को पिछले दिनों कोर्ट में विचाराधीन मुकदमा वापस लेने को लेकर कुछ रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कस्बा के सुग्गीचौरी रोड निवासी राकेश की बहन गीता की शादी 11 मार्च 2012 में हिन्दू रीति- रिवाज के साथ अंबेडकर नगर जिला के जहांगीरगंज निवासी राकेश मोदनवाल से हुई थी। आरोप है कि बहन को ससुराल के लोग शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहे और दहेज नही मिलने पर कुछ समय बाद मायके पहुंचा दिया। न्याय के लिए मायके के लोग ससुरालजनों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।इसी दर्ज मुकदमें की वापसी के लिए लड़की के ससुराल पक्ष के चार लोग 16 जनवरी को मधुबन कस्बा के सुग्गीचौरी रोड स्थित घर पर आए और कोर्ट में विचाराधीन मुकदमा की वापसी के लिए दबाव बनाने लगे। मुकदमा वापसी के लिए हामी न भरने पर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं हुआ और बाद में मारपीट में बदल गया।जिससे राकेश सहित उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए।जब तक आस-पास के लोग बचाव में मौके पर आते तब तक चारो धमकी देते हुए बोलेरो जीप से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राकेश मोदनवाल, अशोक मोदनवाल,राजीव मोदनवाल व राजेश के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें