बढुआ गोदाम। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से लाठियां चली। मारपीट में एक पक्ष से रामबचन यादव पुत्र इंद्रदेव यादव, अशोक यादव पुत्र रामवचन यादव थाना निवासीगण कचीला नारायनपुर तथा दूसरे पक्ष से रामसूरत यादव पुत्र रामअवतार यादव घायल हो गए। दोनों पक्षों ने इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।