घोसी (मऊ)। घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के पिउवाताल गांव निवासी मंगरू सोनकर की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पिउवाताल गांव निवासी मंगरू सोनकर पुत्र बलदेव सोनकर के घर शुक्रवार की दोपहर में दरवाजे पर गांव के ही प्रमोद राजभर एवं लक्ष्मण राजभर पुत्रगण घुमई, रामकरन पुत्र रामबली, धर्मेन्द्र पुत्र राजपति चंदा मांगने आये। उस समय घर पर अकेली बहू माया ने कहा कि घर पर कोई नहीं है। कल ले लीजिएगा, इतने में आग बबूला होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान शोर सुनकर बचाने आये भतीजे कैलाश, पुत्र बाबूलाल को भी गाली देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ मारने पीटने लगे। इनको बचाने आई बहु माया को भी मारपीट कर घायल कर दिए। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।