सीओ राजकुमार ने टीम के साथ मंगलवार की शाम तकिया बाजार स्थित पटाखों की दुकानों पर छापा मारा। जहा से थोड़ी बहुत मात्रा में रखे पटाखों को अपने कब्जे में लिया। साथ ही एक कारोबारी को थाना ले गए। समाचार लिखे जाने तक पूछ ताछ कर रही थी। छापेमारी के बाद पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पटाखा कारोबारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में सीओ राजकुमार ने बताया कि नगर में मात्र एक सुमित्रा देवी के ही नाम से पटाखा बेचने का लाइसेंस है। अन्य किसी के पास लाइसेंस नहीं है। यदि बिना लाइसेंस कोई भी पटाखा बेचता पाया गया तो उसके साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी।