फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में 10 घायल लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शनिवार की रात कुरूंगा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दो महिलाओं सहित चार तथा दूसरे पक्ष से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को किसी तरह से अलग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाकर डॉक्टरी मुआयना कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार को देर रात सात बजे एक पक्ष के मरीचिया देवी पुआल की चारा काटकर कर रखी हुई थी जिसमें दूसरे पक्ष की ओर से चलाया जा रहा पानी आ गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट में दोनों पक्षों से लाडी डंडा ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से मरचीया देवी (65) कु. कुसुम (15) ,सुषमा (25) किस्मती देवी (50) तथा दूसरे पक्ष से बरसाती देवी (60), हरिलाल(62), सविता (19), प्रेमलता (25) लालबचन (70) घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों से चल रहे मारपीट के झगड़े को शांत कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें