फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंग रेप के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की युवती से गैंगरेप के दो आरोपियों को मुधबन पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 11 जुलाई को शाम को युवती शौच के लिए खेतों की ओर गई थी । उसी दौरान गोंठा बारी गांव के दो युवक उसको पकड़ लिए और उसे अपने मंडई में ले गए। वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी बारी दुष्कर्म किए। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो धमकी देते अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गए। सीओ की जांच के उपरांत दो के विरुद्ध 25 दिन बाद पुलिस ने गैंगरेप का नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कोठा बारी गांव निवासी दोनों आरोपियों अरूण उफ पल्लू और सतीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें