घोसी। क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित पूर्वी मोहल्ला में आंबेडकर जयंती के बैनर को फाड़ने को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। लेकिन पुलिस ने जब दोनों पक्षों को समझाया तो मामला शांत हुआ। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के पूर्वी मोहल्ला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष समुदाय द्वारा पोस्टर और बैनर लगाया गया था। 13 अप्रैल को मनबढ़ों ने पत्थर से हमला कर पोस्टर और बैनर को फाड़ दिया। जानकारी होने पर युवक आलोक ने मोहल्ले के दूसरे जाति के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। रविवार को इसी विवाद को लेकर युवक के और दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझा बुझाकर विवाद को सुलझाया।