मधुबन (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय के पास एक गधे को बचाने के प्रयास में एक बारातियों से भरी बोलेरो सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में सभी बाल बाल बच गए। केवल ड्राइवर इसराफुल को हल्की चोटें आई। गाड़ी पलटने के साथ ही वहां सैकड़ों लोगों की भींड़ जमा हो गई। सभी ने मिलकर गाड़ी को फिर सीधा कर दिया। बताया जाता है कि मधुबन क्षेत्र से बेलौली क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार की बारात गईं थी। शाम को बाराती बोलेरो से मधुबन वापस लौट रहे थे कि फतहपुर के पास सड़क पर ही एक गधा इधर उधर घूम रहा था। उसी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे यह हादसा हो गया। इसराफुल को पीएचसी फतेहपुर मंडाव में दवा इलाज के बाद छोड़ दिया गया।