शहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुरा मुहल्ला में सोमवार की देर शाम को एक वहशी पति ने अपनी 30 वर्षीया बीबी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरेशाम घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। घायल महिला को उसके ससुर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुरा मुहल्ला निवासिनी इसरत जहां (30) और उसके पति फिरोज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आपसी विवाद में तैश में आए फिरोज ने अपनी बीबी के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। फिरोज ने इशरत को सिर चेहरे और पीठ पर सात वार कर दिए। घटना के बाद हमलावर घर से फरार हो गया। घायल इशरत को उसके ससुर एहसानुल हक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला के ससुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।