फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने पैथालाजी में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित भारत पैथोलॉजी पर सोमवार की दोपहर में एक बच्चे की रक्त जांच कराने आए परिजनों का पैथोलॉजी कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद शाम पांच बजे के करीब आठ दस की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने पैथोलॉजी के अंदर घुस कर कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पैथोलॉजी में काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में एक व्यक्ति अपने बच्चे के रक्त की जांच कराने के लिए ब्रह्मस्थान स्थित एक पैथोलॉजी पर आया। जांच कराने के दौरान पैथोलॉजी कर्मचारियों से परिजनों का उससे विवाद हो गया। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। लेकिन शाम पांच बजे 8-10 लोगों ने पैथोलॉजी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। मनबढों ने तीन कर्मचारियों रस्तीपुर निवासी जितेंद्र (25) पुत्र केदार प्रसाद, गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के वृृदावन गांव निवासी योगेंद्र यादव (19) तथा दक्षिण टोला थाने के रैनली गांव निवासी अंशू (25) पुत्र शेषनाथ को डंडे से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक तक पीड़ित पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें