बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने रविवार को अलग-अलग चार मामलों में नौ लोगों पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पहला मामला हरपुर गांव निवासी राजू गुप्ता और रानीपुर थाना क्षेत्र के बगली गांव निवासी निबुलाल गुप्ता के बीच पैसे के लेनदेन का था राजू गुप्ता का आरोप था कि उसने निबुलाल को 12 हजार रुपये दिए थे मांगने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। दूसरा मामला सोनू यादव और नौसाद, अमित के बीच जमीन के विवाद का है दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर अपनी जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। तीसरा मामला छोटकन और विरेंद्र के बीच रास्ते का विवाद था, दोनों पक्ष रास्ते को लेकर आए दिन आपस में विवाद कर लेते हैं। चौथा मामला दिनेश मौर्य और धर्मराज के बीच खेत में सिंचाई के लिए नाली को लेकर आपस में झगडे़ होते रहते हैं। पुलिस ने सभी लोगों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।