विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के स्टेशन रोड स्थित जमालपुर एवं मेन बाजार मे एसडीओ विद्युत एमके आर्य के नेतृत्व में टीम ने छापामारी कर 15 बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे । इसके अतिरिक्त 4 उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने एवं विभिन्न मोहल्लों के 5 व्यक्तियों के विरुद्ध लगभग 5 लाख रूपये विद्युत बिल का बकाया ना जमा करने को लेकर टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में विद्युत अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।इस टीम में अवर अभियंता लालचंद यादव, राजेंद्र यादव ,अरुण कुमार पांडे, अनुज कुमार सिंह ,एस के गुप्ता, भूषण यादव, धर्मेंद्र कुमार ,विनोद कुमार, समेत विद्युत विभाग के शामिल रहे।