फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों से चोरी करते दो धराए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग जगहों से सोमवार को चोरी करते हुए दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के टड़वा गांव निवासी मोतीलाल चौहान अमिला जीयनपुर मार्ग पर मकान बनवा कर रहते हैं।मंगलवार की दोपहर में घर में रखा हुआ मोबाइल एवं चार हजार रुपये नगद चुराते हुए घर के सदस्यों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके बाद जमकर धुनाई करते हुए डायल 100 को बुला पुलिस को सुपुर्द कर दिया ।उसकी पहचान अमिला के पठान टोला निवासी सरफराज पुत्र वकील के रूप में हुई।वहीं दूसरी तरफ थानीदास मोड़ निवासी मिठाई लाल गुप्ता के केराना की दुकान का शटर आधा खुला देख अमिला निवासी गोलू राय पुत्र अशोक राय अंदर घुस गया। दुकान के काउंटर में रखे बिक्री के चार हजार रुपया निकाल कर भागने लगा। इसी बीच दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर धुनाई करने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ घोसी का कहना है कि पकड़े गए दोनों चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें