मधुबन। थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड सड़क पर स्थित खीरीकोठा गांव के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गौरी शारदा गांव निवासी पूजा (20) पुत्री शिवमुनी मधुबन से कोचिंग पढ़ने जा रही थी कि ज्योंही खीरीकोठा गांव के समीप पहुंची कि कटघराशंकर के तरफ से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।