नदवासराय। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय में शनिवार की सुबह पोखरी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। सूचना पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त नदवासराय बाजार निवासी अजय(20) पुत्र मोहन मोदनवाल के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि युवक सुबह घर से शौच करने के लिए गया था इस दौरान वह पोखरी में पानी छूने गया। इससे उसे दौरा पड़ा और इससे वह पोखरी में गिर पड़ा। आसपास किसी के मौजूद न रहने से उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई