फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत की सूचना से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के मुडाडार मनियार निवासी व प्रधान के पुत्र राजकुमार यादव (28) की छत्तीसगढ़ राज्य के जन्तवाड़ा जिले में ठेकेदारी का काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। इस दौरान परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए। मुडाडार गांव निवासी और गांव के प्रधान गाया यादव का पुत्र राजकुमार छत्तीसगढ़ राज्य के जयंतवाड़ा में ठेकेदारी का काम करता था। उसके परिजनों को बताया गया कि बीते 12 मार्च को राजकुमार टैक्ट्रर लेकर मार्केट गया था। वापस लौटने के दौरान उसका टैक्ट्रर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। युवक मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए। राजकुमार यादव का शव बुधवार की रात आने की संभावना थी। इस दौरान प्रधान के घर पर लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें