मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास लोको पायलट वर्कशाप के समीप शनिवार की शाम एक महिला की विकृत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। महिला कौन थी, उसका शव वहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी। लेकिन बोरे में लिपटी लाश मिलने से स्पष्ट है कि किसी ने शव को वहां लाकर फेंका है। पुलिस की मांने तो हत्या नहीं है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारण की जानकारी होगी। सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम में मौत का कारण स्पष्ट होने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगी।