फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने की घटना का हो पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर के पकड़ी मोड़ निवासी बिहारी फार्मा के प्रोपराइटर को शनिवार की रात में फोन कर एक करोड़ रंगदारी मांगने को लेकर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल घोसी की बैठक सोमवार को पकड़ीमोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही जल्द पर्दाफाश करते हुए सुरक्षा की मांग किया की। इस मौके पर संगठन के महामंत्री रमेश निषाद ने कहा कि इस घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए। मांग किया कि पीड़ित व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालबिहारी गुप्ता के परिवार को सुरक्षा प्रदान किया जाए। इस अवसर पर रमेश निषाद, शोएब निजामी, तीर्थनंदन उमर, संजय आर्य, डब्लू श्रीवास्तव, अच्छेलाल गुप्ता, रईस भाई, राजेश जायसवाल, सुरेंद्र राजभर, अखिलेश चौधरी, शाह नवाज खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें