घोसी कोतवाली क्षेत्र के जलईपुर मसीना गांव की एक महिला ने अपने ऊपर चार लोगों द्वारा जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। महिला के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के जलईपुर मसीना गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी विनोद ने आरोप लगाया कि गांव के जीउत चौहान पुत्र खिचड़ी से उसका पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर 18 मार्च को लेकर गांव के राजेश पुत्र जीउत, जिउतबंधन पुत्र खिचड़ी, शिवशंकर पुत्र जिउतबंधन तथा भानु पुत्र रामसेवक से विवाद हो गया। इसी कहासुनी को लेकर विनोद और उसकी पुत्री ने उस पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।