फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी करने वाले युवक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला अजमतगढ मार्ग पर नवकापुरा गांव के समीप बाबा थानीदास मोड़ की तरफ से साइकिल से आ रही छात्रा को देख मोटरसाइकिल सवार दो शोहदों ने छींटाकशी करना शुरू किया। उसके पीछे आ रहे बाइक सवार चिरैयाडाड निवासी एक युवक ने विरोध किया। इस पर शोहदे भड़क उठे और युवक के साथ हाथापाई पर उतर आए। किसी तरह ग्रामीणों ने हस्तक्षेप उसे छुड़ाया। तब तक शोहदे के कुछ और साथी आ गए इसके बाद दोबारा शोहदे मारपीट पर उतर आए। शोहदों की दबंगई देख काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। दोनों को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौप दिया।जबकि अन्य मौके की नजाकत देख फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें