फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव निवासी विवाहिता की रविवार की सुबह हुई मौत से सनसनी फैल गई। गांव निवासी किसी व्यक्ति ने इस घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दिया। इस दौरान मायके वाले मौके पर तो नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव निवासी माधव राय की पत्नी अनीता 38 अज्ञात कारणों से रविवार की सुबह मौत हो गई। गांव के लोगों ने जहर खाने से अनीता की मौत होने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना मायके वालों को दी थी। पुलिस की मानें तो अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। मृतका का मायका आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाने के महिवार गांव में था। सूचना मिलने पर अनीता की बहन साधना राय बहन के घर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें