मधुबन क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को महिला के प्रार्थनापत्र पर उसके ससुर, सास सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
नेवादा गोपालपुर गांव निवासी चंद्रिका चौहान की पुत्री प्रमिला का विवाह 10 जुलाई 2016 को बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाताड़ दयालुपुर निवासी भोला पुत्र हरिहर के साथ हुआ था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति भोला बाहर कमाता था। घर वाले उसे रुपये कमाकर भेजने का दबाव बना कर हमेशा प्रताड़ित करते थे। इस बीच महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया तो उसकी प्रताड़ना और बढ़ गई तो वह मायके चली आई। इस बीच भोला अपने घर पहुंचा और संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। 4 नवंबर 2017 को रिश्तेदारों द्वारा महिला को सूचना मिली की उसके पति को जहर देकर उसके ससुरालियों ने हत्या कर दी और उसके शव का दाह संस्कार कर दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो