घोसी(मऊ)। घोसी कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के हड़हुआ गांव से अगस्त माह में तथा माउरबोझ से ईंट भठ्ठे से आठ अक्टूबर को चौकीदार को बंधक बनाकर लूटे गए दो ट्रैक्टरों को पिढ़वल मोड़ के पास से रविवार की रात बरामद कर लिया। पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल सात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली निवासी संजय यादव के माउरबोझ स्थित ईंट भट्ठा पर 8 अक्टूबर की रात्रि में चौकीदार को बंधक बना कर तथा 8 अगस्त2018 की रात्रि को हड़हुआ गांव से किसान पारस नाथ सिंह के ट्यूबवेल से उनका नया ट्रैक्टर बदमाश चुरा ले गए थे। पुलिस तभी इन घटनाओं के खुलासे के प्रसया में लगी थी। मुखबिर की सूचना परप्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम के साथ पिढ़वल मोड़ पर पहुंचे। वहां पुलिस को देखते ही कई लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ा।पकड़े गए लोगो में अजीत यादव निवासी नदवल, आनन्द कुमार निवासी माउरबोझ , रंजीत कुमार दादनपुर अहिरौली,बंटी सिंह निवासी सराय महेश,शहाबफ जनपद रामपुर,जुबैर खान खानपुर खुर्द, रामबिलास निवासी सरफुपुर , दिलीप राजभर निवासी रसूलपुर को दोनो ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर कर लिया।कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए ये अपराधी ट्रैक्टर को चुराकर रामपुर के सराय महेश निवासी बंटी सिंह को बेंच देते थे।पुलिस कागज बनाने वाले कोपागंज थाने क्षेत्र के संजय सिंह व आजमगढ़ के राजू सिंह के यहाँ छापेमारी किया तो फरार होने में सफल रहे।