फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी उतारते समय युवक पेड़ से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीगनर के सीवान में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चला युवक असंतुलित होने से पेड़ से गिर गया। ज्यादा ऊचाई से गिरने के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी चंद्रशेखर 45 पुत्र स्व.रामपत राजभर पेशे से ताड़ी बेचने का कार्य करता है। रोजाना की भांति मंगलवार की शाम वह गांव के बाहर सीवान में लगे पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन संतुलन न बन पाने के चलते वो नीचे गिरने से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की दो बेटिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें