फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चार घरों में चोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के चार गांवों में मंगलवार की रात चार स्थानों पर चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दे डाला। इन चारों चोरियों में चोरों ने लगभग पांच लाख रुपयों से अधिक के नगदी, गहने और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहुआरी ग्राम पंचायत के डिघिया पुरवा निवासी राधे श्याम पुत्र सूर्यनाथ के घर में छत के सहारे रात में चोर घुस गए। चोर यहां से गहनों , नगदी और कीमती कपड़ों से भरे दो बक्से उठा ले गए। इन बक्सों में 40 हजार रुपये नगद और लगभग दो लाख के गहने रखे गए थे। चोरों ने टूटे बक्से रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था। उधर चकरा बाजार में सिलाई की दुकान करने वाले रामा राम पुत्र नन्हकू की गुमटी का ताला तोड़कर चोर उसकी दो सिलाई मशीनें और हजारों के कपड़े चुरा ले गए थे। उधर बकराबाद गांव निवासी परीखा चौहान पुत्र रूपा के घर में चोर घुस गए। चोरों ने यहां से 20 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल चुरा लिया। उधर दौलतपुर गांव के रहने वाले संजय पुत्र राम अवध के घर में चोर घुस गए। संजय के घर पांच जून को लड़की की शादी है। शादी की तैयारी के लिए जुटा कर घर में रुपये और गहने रखे गए थे। चोर एक कमरे में रखे गए दो बक्से चुरा ले गए। इन बक्सों में लगभग डेढ़ लाख के गहने और व्एक लाख रुपये नगद तथा करीब 50 हजार रुपयों के की्मती कपड़े चोर चुरा ले गए।थाना क्षेँत्र में एक ही रात हुई चार गांवों में चार चोरियों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें