मऊ। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गुरु वार को अभियान चलाकर शांतिभंग में छह लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक वारंटी को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पकड़ा। गुरुवार की दोपहर में दोहरीघाट पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में सुरेंद्र प्रजापति पुत्र रामराज, श्रवण साहनी, राजेन्द्र पुत्र छिल्लर को पकड़ा। वहीं मधुबन पुलिस द्वारा बैजनाथ तथा राजनाथ पुत्र कन्हैया तथा मुहम्मदाबाद पुलिस ने राधेश्याम पुत्र बेयसी को पकड़ा। वहीं दक्षिणटोला पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्त कल्लू उर्फ अवधेश नाई पुत्र कुलहास नाई निवासी प्यारेपुरा को गिरफ्तार किया।