चिरैयाकोट। पुलिस ने गुरुवार की शाम चेकिंग के दौरान सुल्तानीपुर चट्टी से मवेशी लदे दो पिकप को पकड़ा। जिसे आरोपी मोहम्मदाबाद की तरफ ले जा रहें थे। तलाशी के दौरान पिकअप से 11 पशु बरामद होने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वाहन पर सवार नौ तस्कर भागने में सफल रहें। गिरफ्तार चालक रिजवान पुत्र यूसुफ आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के सठियांव गांव का निवासी है। चालक ने बताया कि फरार लोगों में एखलाक पुत्र किताबु मुबारकपुर थाने के फकरुद्दीनपुर गांव का, आलमगीर पुत्र जब्बार मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नगदी बंदीकला गांव का, सद्दाम पुत्र यासीन और असलम पुत्र कमरुद्दीन आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने के करौसर गांव के, चंद्रदेव पुत्र छोटई जहानागंज थाने के बजहा गांव का बुधई पुत्र दसई जहानागंज थाने के पुनर्जी गांव का, अनिल पुत्र रामवृक्ष जहानागंज के फकरुद्दीन पुर गांव के निवासी है। आरोपी मवेशियों को बेचने के लिए बिहार जा रहें थे।