फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप कर्मी से मारपीट के आरोप में दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में सोमवार को पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर नवापुरा गांव निवासी सत्येंद्र द्विवेदी पुत्र देवेंद्र क्षेत्र के लाखीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 15 दिसंबर 2018 की शाम को घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनियापार निवासी हिमांशु यादव पुत्र महेंद्र यादव पेट्रोल पंप पर आकर स्वाइप कार्ड से दो हजार रुपये कैश लिया। जिसके एवज में दो प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज के रूप में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने काट लिया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद हिमांशू वापस चला गया। जहां कुछ देर बाद सत्येंद्र द्विवेदी पिढ़वल मोड़ किसी काम से गये थे कि हिमांशु यादव और उसका साथी मुकेश यादव पुत्र अज्ञात ने उससे मारपीट कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जहां सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें