फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की अफवाह पर मचा हड़कंप अटैची से बरामद हुआ चूरन

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा मुहल्ले में मंगलवार की रात लावारिस अटैची मिलने से बम की अफवाह फैल गई। इस दौरान मुहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस मौका मुआयना की। इस दौरान बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जब अटैची को खोला तो अंदर से चूरन का पैकेट मिला। रात को 11 बजे पुलिस को मुहल्ले के लोगों ने फोन करके लावारिस अटैची मिलने की सूचना दी साथ ही बम होने की आशंका भी जताई। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंचे और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। दस्ते ने अटैची खोली तो उसमें चूरन का पैकेट मिला। जबतक अटैची नहीं खुली थी, लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। लेकिन सब सामान्य होने से उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें