कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा दर्पनारायनपुर निवासी एक व्यक्ति को परिवार न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुरूप पत्नी को गुजारा भत्ता न देने वाले पति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया। कोपागंज थाना क्षेत्र के छपरा दर्पनारायण पुर निवासी कल्पनाथ यादव पुत्र आग्रह यादव की पत्नी की ओर से परिवार न्यायालय में पति के विरुद्ध वाद दाखिल किया है। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायधीश मऊ द्वारा कल्पनाथ को प्रति माह 1500 गुजरा भत्ता देने का आदेश जारी किया है। लेकिन कल्पनाथ पिछले छह सालों से यह रकम नहीं दे रहा था। जो अब बढ़कर एक लाख छह जार पांच सौ रुपये हो गई है। अदालत ने कल्पनाथ के विरुद्ध वारंट जारी किया था। पुलिस ने कल्पनाथ यादव को रविवार को गिरफ्तार कर चलान कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।