फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम के धक्के से बाइक सवार छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव में खुले फंटाशिया वाटर पार्क के उद्घाटन समारोह से रविवार की देर शाम पौने नौ बजे लौट रहे दो बाइक सवारों को डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रतनपुरा में खुले वाटर पार्क के उद्घाटन समारोह देख कर लौट रहे रतनपुरा निवासी बाइक सवार विशाल, किशन गुप्ता ,अभय कुमार और इनके पीछे से बाइक से आ रहे हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवा निवासी कुमारी दीप्ति, सपना और आकाश को विपरीत दिशा से जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे सभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मुहवा गांव निवासी आकाश कुमार, विशाल सिंह और रतनपुरा निवासी किशन गुप्ता की गंभीर हालत देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जबकि अभय कुमार ,सपना कुमारी और दीप्ति का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें