घोसी। कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव में शुक्रवार को बारजा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए। इस दौरान दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें एक पक्ष ने तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी लालू उर्फ दीना चौहान का सुबाष चौहान के परिवार से बारजा निकालने की बात को लेकर विवाद था। आरोप है कि शुक्रवार को लालू चौहान सुबाष के दरवाजे पर आकर बारजा को गिराने के लिए कहने लगा। इस पर सुबाष की पत्नी चंद्रमी देवी और पुत्री ज्ञानमती ने मना कर दिया। इस पर तमंचा लेकर वह धमकाने लगा। आरोपी ने इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच सुबाष के पक्ष के लोगों ने 100 नंबर पर काल कर दिया। थोड़ी देर में मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने घटना स्थल से 12 बोर तमंचा और एक कारतूस के साथ लालू को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया। लालू चौहान के पक्ष की अनीता पत्नी लालू व लालू ने भी घायल होने की तहरीर दिया।