फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्माणाधीन फोरलेन में पड़ी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। निर्माणाधीन वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन में पूर्ण होने से पहले ही दरारें पड़ने लगी हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण सामग्री दोयम दर्ज की होने से मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहा।
विज्ञापन

शहरोज से काछीकला तक सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। कार्यदायी संस्था पर जेपी ग्रुप पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए किसान नेता देवप्रकाश राय ने प्रदेश और केंद्र सरकार से जांच कराये जाने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।
वाराणसी से गोरखपुर तक एनएच-29 को फोरलेन बनाने का कार्य कई वर्षों से चल रहा है। जेपी ग्रुप द्वारा कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के सहरोज स्थित गांव के प्राथमिक स्कूल से पूरब गत तीन माह पूर्व बनाई गई सड़क में दरारें पड़ गई हैं। वहीं शहरोज से काछीकला तक जगह जगह सड़क धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें