मऊ। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन की ओर से चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में आदिवासियों की बस्ती उजाड़ी जा रही है। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, राम नवल, कैलाश चौहान, कल्पना ,विद्याधर कुशवाहा उपस्थित रहे।