फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में चार, जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में हैं सात वेंटीलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोविड-19 के गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में संक्रमित कोरोना मरीजों के लिए एल-2 अस्पताल तैयार हो चुका हैं। इसमें आक्सीजन से लेकर वेंटीलेटर की सुविधा मुहैया है, जिसको ओर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीते माह तक कोविड-19 के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए एल-2 अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया जा रहा था। लेकिन अब इन मरीजों का उपचार जिले में ही हो सकेगा। गंभीर संक्रमित मरीजों के लिए परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड की क्षमता वाले लेवल-2 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। वर्तमान में इस अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट चार बेड की सुविधा है। बोले कि वेंटीलेटर सपोर्ट बेड की क्षमता बढ़ाकर दस करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड को कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर अपडेट किया गया। इसमें सात वेंटीलेटर की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें